लाइव न्यूज़ :

जनता की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरी उतरी है कांग्रेस सरकार: डोटासरा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:40 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जनता की आशाओं व अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर होने वाली राजनीतिक नियुक्तियां जल्द ही होंगी।

राज्य की अशोक गहलोत सरकार के शुक्रवार को तीन साल पूरे होने पर सरकार के प्रदर्शन के बारे में पूछे गए सवाल पर डोटासरा ने कहा, ‘‘जिस आशा और अपेक्षा से राजस्थान की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, उसी आशा और अपेक्षा पर हमारी सरकार पूरी तरह से, 100 प्रतिशत खरी उतरी है।’’ कांग्रेस नेता ने 12 दिसंबर को जयपुर में हुई 'महंगाई हटाओ रैली' को ‘‘महासफल’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें रैली का लक्ष्य दिया गया था और हमने ‘महारैली’ की जो सफल के बजाय ‘महासफल’ रही।’’

डोटासरा ने पार्टी स्तर पर होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों के मुद्दे पर कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि राजनीतिक नियुक्तियों व मान-सम्मान का कार्यकर्ताओं का हक बनता है। उनके सार्वजनिक व निजी काम सरकार पूरी प्राथमिकता से करे। हम और आलाकमान इस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं तथा जल्द ही कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां भी मिलेंगी और सत्ता व संगठन से संबंधित उनके सभी काम होंगे।’’

भाजपा के राज्य संगठन पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा कि इसमें अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘कभी कोई तो-कभी कोई किसी के खिलाफ बोल देता है, अनुशासन नाम की चीज नहीं है। खुद को कैडर बेस बताने वाली पार्टी (भाजपा) में कोई अनुशासन नहीं है और उसका कोई एजेंडा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?