लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सरकार ने किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया : पूनियां

By भाषा | Updated: July 21, 2021 00:07 IST

Open in App

जयपुर, 20 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब तक ढाई साल के शासनकाल में यह वादा पूरा नहीं किया है।

अजमेर में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘‘ पूरी तैयारी से जुट जायें, राज्य के किसानों का पूरा कर्जा माफ करवाने के लिये गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान मोर्चा को मजबूती से मोर्चा खोलना है और सभी गांव-ढाणियों में किसानों को जागरूक करना है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बुनियादी विकास को मजबूती देने का काम किया है और किसान मोर्चा को प्रदेशभर में मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों को संवाद, चौपाल इत्यादि कार्यक्रमों से सभी किसानों तक पहुंचाना है और कांग्रेस के षडयंत्रों को उजागर करते हुये किसानों के हितों के लिये कांग्रेस सरकार से मजबूती से लड़ाई लड़नी है।

अजमेर में पार्टी के स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की एक और बैठक हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, सतीश पूनियां और अन्य लोगो ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस