लाइव न्यूज़ :

अल्पेश ठाकोर ने संभाली मध्य प्रदेश की चुनावी कमान, कहा MP में बनेगी कांग्रेस की सरकार

By IANS | Updated: February 13, 2018 22:07 IST

गुजरात के पिछड़े वर्ग के नेता और विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

Open in App

गुजरात के ओबीसी नेता और विधायक अल्पेश ठाकोर अब मध्य प्रदेश की चुनावी कमान संभालने वाले हैं। इसी के तहत वो दो दिवसीय राज्य के दौरे पर हैं।  विधायक अल्पेश ठाकोर ने यहां मंगलवार को कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। मध्यप्रदेश के प्रवास पर आए ठाकोर ने मंगलवार को मैहर में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, राज्य में अगली सरकार पूर्ण बहुमत वाली, कांग्रेस की बनेगी। कांग्रेस यहां 125 से ज्यादा विधानसभा की सीटें जीतने में सफल होगी।उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के नारे 'इस बार दो सौ पार' पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राज्य में भाजपा को 200 सीटें मिल गईं, तो वे राजनीति करना छोड़ देंगे।वहीं एक निजी चैनल से बातचीत में अल्पेश ने कहा, राहुल गांधी शिवभक्त हैं, वे जब मंदिर में जाते हैं तो प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर बैठे रहते हैं। मध्यप्रदेश में भी महाकाल के दर्शन करने आएंगे, चुनाव प्रचार की शुरुआत भी महाकाल के दर्शन के बाद कर सकते हैं।अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अल्पेश ने कहा कि महाकाल के प्रति हर वर्ग में श्रद्धा है, उनके कई मित्र यहां दर्शन करने आते रहते हैं, वे भी आए हैं। आसुरी शक्तियों को खत्म कर ईमानदार लोग राजनीति में आएं, वे यही कामना करते हैं महाकाल से। 

टॅग्स :कांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह