लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सत्ता के लालच में मानसिक और वैचारिक रूप से दिवालिया हुई : नड्डा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:03 IST

Open in App

बोको/ पताचारकुची /गुवाहाटी, दो अप्रैल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर ‘‘अवसरवाद की राजनीति’’ में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी सत्ता के लालच में मानसिक और वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस ने ‘ सांप्रदायिक’ शक्तियों के साथ गठबंधन किया है और वाम दलों के साथ उसके रिश्ते राज्यवार बदलते रहते हैं।

बता दें कि असम की इन तीनों सीटों पर विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में मतदान होना है।

नड्डा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया है। वह राजनीतिक अवसरवाद की नीति पर चलती है। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मैं यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं।’’

नड्डा ने कहा ‘‘कांग्रेस वैचारिक रूप से दिवालिया है। यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है और सत्ता में आने के लिए बिना किसी झिझक के उसने कुछ सांप्रदायिक पार्टियों के साथ साझेदारी की है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाने की है लेकिन वह खुद केरल में मुस्लिम लीग, पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के साथ है।

उल्लेखनीय है कि माकपा नीत वाम मोर्चे और कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में प्रभावशाली मुस्लिम उलेमा अब्बास सिद्दिकी द्वारा नवगठित आईएसएफ से हाथ मिलाया है।

नड्डा ने कहा, ‘‘कांग्रेस ही सांप्रदायिक है। उसके नेता अब चुनाव के दौरान मंदिर जा रहे हैं लेकिन पिछले 50 साल में नहीं गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पार्टी गंभीर होती और धार्मिक रीतिरिवाजों की राह पर चलती तो इतनी खराब स्थिति में नहीं पहुंचती जिसमें उसे ऐसी ताकतों से हाथ मिलाना पड़ता।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी रैलियों में ‘चंडीपाठ’ कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केरल में वाम दलों से लड़ रही है लेकिन पश्चिम बंगाल और असम में उनके साथ हाथ मिलाया है।

नड्डा ने कहा, ‘‘यह किस तरह का चुनाव है? वे देश के एक हिस्से में कुश्ती लड़ रहे हैं और दूसरे हिस्से में एक दूसरे को गले लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन