लाइव न्यूज़ :

गोवा में दलबदलुओं को टिकट देना कांगेस का शर्मनाक अध्याय : चिदंबरम

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:56 IST

Open in App

पणजी, नौ अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि गोवा में आदतन दलबदल करने वालों को अतीत में टिकट देना कांग्रेस के लिए शर्मनाक अध्याय था और पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि इसकी पुनरावृत्ति अब नहीं होगी।

दक्षिण गोवा के कनाकोना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि वह जानकर स्तब्ध हैं कि ‘‘दलबदलुओं को एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार टिकट दिया गया।’’

उन्होंने पार्टी के गोवा डेस्क के प्रभारी दिनेश गुंडु राव, राज्य में पार्टी इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत की उपस्थिति में कहा, ‘‘यह कांग्रेस के इतिहास का शर्मनाक अध्याय है। मैं यहां आपको आश्वस्त करने आया हूं कि अब यह शर्मनाक अध्याय बंद हो गया है। इसकी हम कभी पुनरावृत्ति नहीं करेंगे।’’

हालांकि, चिंदबरम ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन संभवत: वह परोक्ष रूप से कनाकोना के विधायक इसिडोर फर्नांडिज का संदर्भ दे रहे थे, जो वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, लेकिन वर्ष 2019 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस की गोवा इकाई के सामने चुनौती राज्य में अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान को वापस प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से निष्ठावान हैं और चुनाव में जीतने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन दुर्भाग्य से जीतने वाले प्रत्याशी ने पार्टी से धोखा किया।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘पार्टी प्रत्याशी को नहीं थोपेगी, बल्कि आप (कार्यकर्ता) प्रत्याशी के नाम की अनुशंसा करेंगे। इसलिए हम प्रत्याशी का फैसला करने के लिए सक्रिय सदस्य की पहचान कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए