लाइव न्यूज़ :

काग्रेस महासचिव 23 फरवरी को मथुरा जिले में किसान जनसभा को संबोधित करेंगी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 15:42 IST

Open in App

मथुरा, 20 फरवरी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा 23 फरवरी को यहां किसानों के आंदोलन के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस नेता ने बताया कि उनका यहां पवित्र यमुना नदी में स्नान करने और वृन्दावन के कुम्भ में पहुंचकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने का कार्यक्रम है । उन्होंने बताया कि इस दौरान वह ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए मंदिर भी जा सकती हैं ।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया, प्रियंका मंगलवार 23 फरवरी को मथुरा में सौंख रोड पर पालीखेड़ा गांव के मैदान में आयोजित होने वाली सभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह मथुरा-वृन्दावन में अपनी धार्मिक आस्थाएं निभाती भी दिखाई देंगी ।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस आला कमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं, जिनमें वृन्दावन का नाम सबसे ऊपर दिया गया है जहां वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर सकती हैं । उन्होंने बताया कि इसके बाद कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक के आयोजन एवं तीसरे नंबर पर मथुरा के ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने बताया कि आला कमान के निर्देश पर मथुरा-वृन्दावन के सर्वाधिक महत्व वाले धर्मस्थलों के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है और उन लोगों ने अपने हिसाब से निरीक्षण भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था देखने वाली स्पेशल टीम भी गोपनीय तरीके से स्थलों का निरीक्षण कर चुकी है, टीम ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आला कमान को भेज दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?