लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल का दावा- चुनाव आयोग सरकारी विभाग की तरह कर रहा है काम

By भाषा | Updated: September 28, 2019 14:46 IST

Open in App

कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग “किसी सरकारी विभाग” की तरह ही काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि कर्नाटक उपचुनाव के लिए नया कार्यक्रम अयोग्य घोषित किए गए विधायकों को निर्दोष साबित करने के लिए बनाया गया है।

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक कर्नाटक में विधानसभा की 15 सीटों पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय में जारी कार्यवाही का हवाला देते हुए कहा कि चर्चा के बाद यह तय किया गया कि नये कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 11 नवंबर को फिर से शुरू होंगी।

चुनाव आयोग के फैसले के बाद वेणुगोपल ने ट्वीट किया, “चुनाव आयोग अब किसी अन्य सरकारी विभाग की तरह काम करने लगा है। (चुनाव प्रक्रिया की) कार्यवाही शुरू होने के बाद चुनाव टालना बहुत असाधारण है। प्रतीत होता है कि नया कार्यक्रम अयोग्य विधायकों के शुद्धिकरण के लिए लाया गया है।” शीर्ष अदालत 22 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई करेगी। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल