लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुलंदशहर में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन’ को करेंगी संबोधित

By भाषा | Updated: November 13, 2021 14:57 IST

Open in App

लखनऊ, 13 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ को संबोधित करेंगी ।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में न सिर्फ़ आम जनता के मुद्दों को पुरज़ोर तरीक़े से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की बल्कि संगठन को मज़बूत करने का काम भी बड़े स्तर पर किया है।

लल्लू ने कहा कि इसी कड़ी में महासचिव पूरे प्रदेश में आयोजित होने जा रहे ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ में संगठन के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करेंगी।

पहले पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन बुलन्दशहर में 14 नवंबर को किया जा रहा है,वहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 15 नवंबर को महासचिव मुरादाबाद में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 ज़िलों के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?