लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को “उग्रवाद, अस्थिरता, असमानता” दी : नड्डा

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:26 IST

Open in App

इंफाल, 30 दिसंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को ‘तीन आई’ “इनसर्जेंसी, इन्स्टबिलिटी और इनइक्वेलिटी” (उग्रवाद, अस्थिरता और असमानता) दी जबकि भाजपा ने जो ‘तीन आई’ दिए वो “इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, इनोवेशन और इंटीग्रेशन” (अवसंरचना विकास, नवोन्मेष और अखंडता) हैं।

उन्होंने कांग्रेस के शासन के दौरान क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बार-बार होने वाले बंद और आर्थिक नाकेबंदी को लेकर भी उसपर निशाना साधा।

नड्डा ने मणिपुर के काकचिंग में युवाओं की एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया।

नड्डा ने सभा में उपस्थित लोगों को बताया कि केंद्र और मणिपुर में “डबल इंजन” भाजपा सरकारों ने अशांत राज्य में लोगों की शांति, समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित की, जो कभी कांग्रेस के तहत “कुशासन” से त्रस्त था, जहां “बंद और नाकेबंदी” जीवन का अंग बन गया था।

उन्होंने कहा, “हम देश की एकता और स्थिरता के लिए काम करते हैं जैसा कि एन बीरेन सिंह सरकार ने पिछले पांच वर्षों में दिखाया है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीरेन सिंह सरकार के ‘गो टू विलेज’ और ‘गो टू हिल्स’ (गांव जाओ, पहाड़ों पर जाओ) अभियानों ने सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में मदद की है।

उन्होंने कहा, “एक समय था जब किसी को काम करवाने के लिए अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के पास जाना पड़ता था, लेकिन बीरेन सिंह (सरकार) के तहत सरकारी कर्मचारी आम लोगों के पास जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका काम बिना किसी उपद्रव के हो।”

नड्डा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मणिपुर के युवा उग्रवाद की जगह स्थिरता, विभाजनकारी नीति की जगह समृद्धि, मुठभेड़ों की जगह शांति और ड्रग्स की जगह खेल को चुनेंगे।

उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि मणिपुर के युवाओं में क्षमता, प्रतिभा और ऊर्जा है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि युवा देश का भविष्य हैं। आप हमारी आशा हैं, हमारी ताकत हैं जिससे मोदी जी के सपने साकार होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल