कांग्रेस ने नरसिम्हा राव की जयंती पर उनके योगदान को दिया, दूरदर्शी नेता बताया
By भाषा | Updated: June 28, 2021 12:42 IST2021-06-28T12:42:08+5:302021-06-28T12:42:08+5:30

कांग्रेस ने नरसिम्हा राव की जयंती पर उनके योगदान को दिया, दूरदर्शी नेता बताया
नयी दिल्ली, 28 जून कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती के मौके पर सोमवार को उन्हें याद किया और कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी अगुवाई में बड़े आर्थिक परिवर्तन हुए एवं लाइसेंस राज का खात्मा हुआ।
पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राव की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘हम पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी देखरेख में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े आर्थिक बदलाव हुए तथा लाइसेंस राज का खात्मा हुआ। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने राव को याद करते हुए कहा, ‘‘पीवी नरसिम्हा राव जी को याद करता हूं। वह एक महान दूरदर्शी थे जो देश में आर्थिक सुधार लेकर आए।’’
कांग्रेस के अनुभवी नेता, राव ने 1991 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और उन्हें परिवर्तनकारी बदलावों को अमल में लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारवादी बनाने का श्रेय दिया जाता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।