लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस स्थापना दिवसःपंजाब, हरियाणा के नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी की भूमिका को याद किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 23:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 दिसंबर कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को पंजाब और हरियाणा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने याद किया कि कैसे पार्टी ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी और आधुनिक भारत की नींव रखी।

दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें उस पार्टी का हिस्सा होने पर गर्व है जिसने राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और आधुनिक भारत की नींव रखी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “ऐतिहासिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनकर गर्व है, ऐसी पार्टी जिसकी जड़ें गहरी हैं और जिसने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाया तथा आधुनिक भारत की नींव रखी। मैं पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर उसके मूल्यों और भारत के संविधान के चरित्र को बरकरार रखने के लिये उसके प्रत्येक सदस्य का शुक्रिया अदा करता हूं।”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में हुए एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के लिये न सिर्फ अंग्रेजों से लोहा लिया बल्कि आज भी वह जनहित की लड़ाई का नेतृत्व कर रही है।

उन्होंने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का भी संदर्भ दिया और सरकार से अपील की कि वह यथाशीघ्र किसानों की मांग माने।

चंडीगढ़ में इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने “नया भारत” बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, “देश को जब अंग्रेजों से आजादी मिली तो संसाधनों की भीषण कमी के कारण उसे कई संकटों का सामना करना पड़ रहा था। सभी मुसीबतों के बावजूद कांग्रेस सरकारों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।”

शैलजा ने कहा कि जनहित कांग्रेस के लिये हमेशा सर्वोपरि रहा है और “यह आज की भाजपा सरकार में कहीं नजर नहीं आता।”

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार के तहत, देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। बेरोजगारी चरम पर है और अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। अनुसूचित जातियों और कमजोर तबके के लोगों के अधिकारों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के लिये साजिश रची जा रही है।”

उन्होंने कहा, “हजारों किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ कुछ पूंजीपतियों के हितों को देख रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को खामोश करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।”

पंजाब के बठिंडा में प्रदेश के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भगवा दल लोगों को जाति, संप्रदाय और क्षेत्र आदि के नाम पर बांट रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस