लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस स्थापना दिवस: राहुल गांधी ने काटा केक, फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने साधी चुप्पी

By धीरज पाल | Updated: December 28, 2018 11:23 IST

पार्टी की स्थापना दिवस पर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। इस दौरान आने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के बारे में पूछा गया।

Open in App

कांग्रेस आज अपना 134 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी हेड क्वार्टर पर झंडा फहराया। इस मौके पर कांग्रेस के ई नेता मौजूद रहे। 

मालूम हो कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। इसकी स्थापनाब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहे।  1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी। 

पार्टी की स्थापना दिवस पर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। इस दौरान आने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के बारे में पूछा गया। उन्होंने इस प्रश्न का कोई जवाब नहीं दिया। मालूम हो कि फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आधारित है। ट्रेलर में कांग्रेस की सरकार पर कई सवाल खड़े किए है।

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, '133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।" उन्होंने कहा, 'इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए। यह आंदोलन कांग्रेस है।'

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए