लाइव न्यूज़ :

आंदोलन के दौरान किसानों के हक के लिए लड़ी कांग्रेस, अब श्रेय ले रही टीएमसी: अधीर

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:35 IST

Open in App

कोलकाता, 20 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद कानून निरस्त किए जाने का श्रेय लेने के लिए ‘‘झूठे’’ दावे कर रही है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने कहा कि जहां राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता देश भर में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में खड़े रहे, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली की यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए जंतर-मंतर तक नहीं गईं।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 11 महीने तक किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, तब तृणमूल कांग्रेस कहां थी? ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी अब खुद अपना मजाक बना रही है।’’

चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहित अन्य नेता जंतर मंतर पर किसान पंचायत में गए थे और वहां आंदोलन के नेताओं के भाषण सुने थे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी किसानों के आंदोलन में अपनी भूमिका और उनके समर्थन के बारे में झूठे दावे कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान आंदोलन की शुरुआत के बाद से, कांग्रेस ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में आंदोलन किए हैं।’’

इस साल की शुरुआत में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राकेश टिकैत जैसे किसान नेताओं के यहां बनर्जी से मुलाकात करने और टीएमसी का समर्थन करने के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने इसे तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वे (किसान नेता) भाजपा के खिलाफ प्रचार करने के लिए उन सभी चुनावी राज्यों में गए जहां भारतीय जनता पार्टी को हराने की संभावना थी।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस पर समझौता करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कोयला घोटाले, नारद, शारदा की जांच बंद हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए