लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने केरल में चांडी की अगुवाई में बनाई चुनाव प्रबंधन समिति

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को 10 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन एवं रणनीति समिति का गठन किया जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी करेंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

उन्होंने कहा कि यह समिति चुनाव प्रचार, समन्वय और रणनीति तय करने के लिए नियमित रूप से बैठक करेगी।

समिति में चांडी के अलावा वेणुगोपाल, महासचिव प्रभारी तारिक अनवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन, नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथाला और राज्य से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के. मुरलीधरन, के. सुधाकरन, वीएम सुधीरन, कोडिकुनिल सुरेश और शशि थरूर को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस साल अप्रैल-मई में केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में वहां वाम गठबंधन एलडीएफ की सरकार है। इस चुनाव में भी कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ और वाम गठबंधन एलडीएफ के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे