लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने की कोरोना संकट के समाधान के लिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की सेवा लेने की पैरवी, कही ये बात

By भाषा | Updated: April 18, 2020 10:35 IST

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 14000 से अधिक मामले आ चुके हैं और 480 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कोरोना संकट का नवोन्मेषी समाधान तलाशने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को काम पर लगाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कोरोना संकट के समाधान के लिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की सेवा लेने की पैरवी कीभारत में कोरोना वायरस के अब तक 14000 से अधिक मामले आ चुके हैं

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कोरोना संकट का नवोन्मेषी समाधान तलाशने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को काम पर लगाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस एक चुनौती के साथ एक अवसर भी है। गांधी ने ट्वीट किया, “कोविड-19 महामारी बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन यह एक अवसर भी है। हमें अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को संकट के इस समय में नवोन्मेषी समाधान के लिए काम पर लगाने की जरूरत है।”

वहीं, शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पांच ट्रक चावल, पांच ट्रक आटा/ गेहूं और एक ट्रक दाल के साथ तेल मसाला एवं अन्य खाद्य सामग्री भेजी है। अमेठी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अमेठी में कोई भूखा न रहे और हर जरूरतमंद के पास राहत सामग्री पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए अमेठी संसदीय क्षेत्र की 877 ग्राम पंचायतों एवं एवं नगर पंचायतों/नगर पालिकाओं में आज तक राहुल गांधी की तरफ से 16,400 राशन किट वितरित की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि 12,900 लोगों को मध्याह्न भोजन के पैकेट अभी तक पहुंचाए जा चुके हैं और संकट की इस घड़ी में 50 हजार मास्क, 20 हजार सेनिटाइजर और 20 हजार साबुन भी लोगों को बांटे गए हैं। सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में चल रहे ‘कांग्रेस फाइट्स कोरोना ग्रुप’ के माध्यम से सुदूर प्रदेशों में रह रहे अमेठी संसदीय क्षेत्रवासियों की भी मदद की जा रही है। राहुल गांधी एक ट्रक चावल,एक ट्रक गेहूं एवं अन्य सामग्री इससे पहले भी भेज चुके हैं ।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 14000 से अधिक मामले आ चुके हैं और 480 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह