लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए तीन समितियां बनाईं, आनंद शर्मा शामिल नहीं

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर कांग्रेस ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए बुधवार को राजनीतिक मामलों की समिति समेत तीन प्रमुख समितियों का गठन किया जिनमें राज्य से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का नाम नहीं है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता शर्मा उन 23 नेताओं में शामिल थे जिन्होंने पार्टी में सक्रिय नेतृत्व और व्यापक संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर अगस्त महीने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तीन समितियों- राजनीतिक मामलों की समिति (चुनाव रणनीति समिति), समन्वय समिति और अनुशासनात्मक समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की है।

कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला राजनीतिक मामलों की समिति और समन्वय समिति की अध्यक्षता करेंगे। विप्लव ठाकुर को अनुशासनात्मक समिति का प्रमुख बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को राजनीतिक मामलों की समिति और समन्वय समिति में स्थान दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू