स्थापना दिवस पर फहराए जाने से पहले स्तंभ से गिरा कांग्रेस का झंडा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 12:29 IST2021-12-28T12:29:04+5:302021-12-28T12:29:04+5:30

Congress flag fell from pillar before being hoisted on foundation day | स्थापना दिवस पर फहराए जाने से पहले स्तंभ से गिरा कांग्रेस का झंडा

स्थापना दिवस पर फहराए जाने से पहले स्तंभ से गिरा कांग्रेस का झंडा

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) मुख्यालय में पार्टी का झंडा तब स्तंभ से गिर गया जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसे फहराने की कोशिश कर रही थीं।

हालांकि गांधी, पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव के सी वेणुगोपाल ने तुरंत ही झंडा अपने हाथों में थाम लिया। बाद में, कांग्रेस का एक कार्यकर्ता झंडा लगाने के लिए स्तंभ पर चढ़ा और गांधी ने झंडा फहराया।

पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस अध्यक्ष इस घटना से काफी परेशान नजर आईं और दूसरी बार झंडा फहराने की तैयारी से पहले वह एक पार्टी कार्यकर्ता से यह पूछताछ करते हुए भी दिखीं कि इस बार झंडा ठीक से लगाया गया है या नहीं।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की तथा समारोह के आयोजन के प्रभारी लोगों से भविष्य में और अधिक सावधान रहने को कहा।

कांग्रेस प्रबंधकों ने आमतौर पर पार्टी मुख्यालय में नजर आने वाले छोटे ध्वज स्तंभ के बजाय इस बार स्टील का एक ऊंचा स्तंभ लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress flag fell from pillar before being hoisted on foundation day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे