लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता को ‘भीख’ बताने वाले बयान पर रनौत के खिलाफ अंडमान में कांग्रेस ने मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:27 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 19 नवंबर कांग्रेस की अंडमान निकोबार द्वीप इकाई ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ उनके 1947 में भारत की आजादी को ‘भीख’ बताने वाले बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि अंडमान और निकोबार प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की मंडलीय समन्वयक (दक्षिण अंडमान) जुबैदा बेगम ने बुधवार को एबरडीन पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अंडमान निकोबार क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रंगलाल हालदार ने एक बयान में कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री का बयान पूरी तरह से “स्तब्ध करने वाला और आपत्तिजनक था।”

उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान में से एक पद्मश्री से पुरस्कृत हस्ती से इस तरह के अशिष्ट और अपमानजनक बयान की आशा नहीं की जाती।

रनौत ने मंगलवार को एक नए विवाद को जन्म देते हुए दावा किया कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि दूसरा गाल आगे करने से ‘भीख’ मिलती है न कि आज़ादी। रनौत ने पिछले हफ्ते कहा था कि 1947 में भारत को आज़ादी नहीं, बल्कि ‘भीख’ मिली थी, असली स्वतंत्रता 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच