लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयान पर हंगामा, कांग्रेस ने देश भर में हल्ला बोला!, राहुल गांधी पर गलत स्टेटमेंट भारी

By आकाश चौरसिया | Updated: September 18, 2024 13:25 IST

Ravneet Bittu: कांग्रेस का केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। हालांकि, यूथ कांग्रेस का देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देRavneet Bittu: रवनीत बिट्टू के खिलाफ कांग्रेस ने करवाई शिकायत Ravneet Bittu: हालांकि, यूथ कांग्रेस भी उनके बयान के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर रही हैRavneet Bittu: गौरतलब है कि रवनी बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा आतंकी कहा था

Ravneet Bittuकांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अब उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के देश के सबसे बड़ा आतंकी बोलने पर कांग्रेस के खजांची अजय माकन ने तुगलक रोड स्थित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। दूसरी ओर देश भर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

शिकायत दर्ज कराने के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (एआईएमसीसी) प्रमुख अलका लांबा भी मौजूद रहीं। उनके साथ कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री और तीन अन्य राजनीतिक नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस नेता की शिकायत में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह का भी नाम है। शिकायत की एक प्रति भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है।

रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत बिट्टू ने 15 सितंबर को सार्वजनिक रूप से मीडिया से बात करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘देश का नंबर एक आतंकवादी’ कहा था। केंद्रीय मंत्री ने जानबूझकर हिंसा भड़काने और शांति भंग करने के उद्देश्य से राहुल गांधी के खिलाफ सार्वजनिक घृणा और आक्रोश भड़काने के लिए बयान दिया। उक्त बयान को टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रचारित किया गया, इस बात का जिक्र अजय माकन ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है।

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव