लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 मार्च कांग्रेस ने ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल के होने वाले उपचुनाव में अजित मंगाराज को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उपचुनाव में बीजद, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी हैं। बीजद ने रुद्रप्रताप महारथी को जबकि भाजपा ने आश्रित पटनायक को मैदान में उतारा है।

पटनायक पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। बीजद तथा कांग्रेस उम्मीदवार अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस सीट पर बीजद से सात बार विधायक और मंत्री रहे प्रदीप महारथी का अक्टूबर 2020 में निधन हो गया था, जिसके चलते उपचुनाव कराया जा रहा है। रुद्रप्रताप महारथी दिवंगत नेता प्रदीप महारथी के पुत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!