लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पुंछ में पांच सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:22 IST

Open in App

जम्मू, 11 अक्टूबर कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने सोमवार को पुंछ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के पांच जवानों के शहीद होने पर दुख जताया और भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार से केंद्रशासित प्रदेश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया।

पार्टी ने सोमवार तड़के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इन सैनिकों में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष जी ए मीर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सेना पर आतंकवादी हमले को "कायरतापूर्ण कृत्य" बताया तथा देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों की बहादुरी को नमन किया।

एक बयान में, पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि पर गंभीर चिंता जतायी। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर की "बिगड़ती स्थिति" को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते भाजपा नीत सरकार से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर काबू के लिए और अधिक प्रभावी उपाय करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह