लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि पर चिंता जतायी, सरकार से टीकाकरण अभियान को बढ़ाने की अपील की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च देश में कोरोना वायरस के मामलों में हालिया उछाल पर चिंता जताते हुए, कांग्रेस ने रविवार को मांग की कि सरकार देशव्यापी टीकाकरण अभियान को तेज करे और सरकार से पूछा कि 12 महीने के भीतर अभियान को पूरा करने के लिए उसकी रणनीति क्या है।

छत्तीसगढ़ की अधिक कोविशील्ड टीके की मांग का हवाला देते हुए, विपक्षी दल ने सरकार से टीकाकरण अभियान का विकेंद्रीकरण करने और राज्यों को पर्याप्त टीका उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को भारत में कोविड-19 के 25,320 मामले सामने आए, जो पिछले 84 दिनों में सबसे अधिक दैनिक वृद्धि है। इन नए मामलों के साथ ही देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,13,59,048 हो गए हैं। इसके अलावा, संक्रमण से 161 नई मृत्यु हुईं, जो 44 दिनों में सबसे अधिक है। देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,58,607 हो गई।

कांग्रेस के प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 की एक और लहर शुरू हो रही है।

गोहिल ने कहा, "सरकार टीकाकरण के आंकड़ों में हेराफेरी कर तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रही है। यदि आप अब तक कुल टीकाकरण के सरकार के दावे को देखें, तो यह संख्या 2,82,18,457 है। यदि मार्च के 11 दिनों को देखें तो यह संख्या 95,90,594 है। देश के 135 करोड़ से अधिक लोगों में से केवल 1.5 फीसदी लोगों को ही टीके लगाए गए हैं, जिनमें पहली खुराक लेने वाले लोग भी शामिल हैं।"

उन्होंने कहा कि केवल 47.29 लाख लोगों को टीकों की दोनों खुराक मिली हैं, जिसका मतलब केवल 0.35 प्रतिशत टीकाकरण ही पूरा हो पाया है।

गोहिल ने कहा, "इस दर से, 12.6 वर्षों में 70 प्रतिशत लोगों को टीका लग पाएगा। 100 प्रतिशत टीकाकरण में तो 18 साल लग जाएंगे। हमारे पास टीके हैं, पर्याप्त मात्रा में हैं। सरकार इसे क्यों नहीं दे रही है?"

उन्होंने सरकार पर चुनावों में व्यस्त रहने और लोगों की परवाह न करने का आरोप लगाया।

नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए, गोहिल ने कहा कि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूप के उभरने की बात कही है।

गोहिल ने यह भी मांग की कि पत्रकारों, डिलीवरी पर्सन और आवश्यक सेवाओं में लगे सरकारी कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में माना जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब