लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:10 IST

Open in App

जम्मू, 13 अगस्त कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने केंद्र शासित प्रदेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनिंदा तरीके से हत्याओं और घुसपैठ की घटनाएं बढ़ रही हैं। पार्टी ने कहा कि गृह मंत्रालय को स्थिति के बारे में सचेत हो जाना चाहिए।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आतंकवादियों द्वारा चुनिंदा तरीके से हमले की बढ़ती घटनाओं और आतंकवादी गतिविधियों ने गंभीर चिंताएं पैदा की हैं। गृह मंत्रालय अपने दावे के विपरीत सुरक्षा स्थिति पर नियंत्रण पाने और आतंकवाद को खत्म करने में नाकाम रहा है।’’ पूर्व मंत्री रमन भल्ला के साथ शर्मा ने विभिन्न हिस्सों, खासकर रजौरी जिले के सुंदरबनी-नौशेरा इलाकों में आतंकवाद और घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।

पूर्व विधायक ने कहा, ‘‘रजौरी-पुंछ सीमा क्षेत्र में आतंकवाद के फिर से पैर पसारने करने की बड़ी साजिश हो रही है। हम मांग करते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्रालय स्थिति के प्रति सचेत हो।’’

भल्ला ने बृहस्पतिवार रात रजौरी जिले में तीन साल के बच्चे की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हालिया हत्याओं ने साबित कर दिया है कि स्थिति नियंत्रण में नहीं है, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय मंत्री केवल पूर्ववर्ती सरकारों और विपक्षी दलों पर दोष मढ़कर इन घटनाओं की अनदेखी नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू