कांग्रेस ने असम में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायक को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:48 IST2020-12-25T17:48:24+5:302020-12-25T17:48:24+5:30

Congress expels MLA on charges of anti-party activities in Assam | कांग्रेस ने असम में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायक को निष्कासित किया

कांग्रेस ने असम में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायक को निष्कासित किया

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में असम की विधायक अजंता नेओग को शुक्रवार को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजंता के निष्कासन को स्वीकृति प्रदान की।

असम की पूर्व मंत्री अजंता के भाजपा में शामिल होने की अटकले में लगाई जा रही हैं। इन्हीं अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress expels MLA on charges of anti-party activities in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे