लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा से कांग्रेस का बहिर्गमन

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:55 IST

Open in App

देहरादून, 22 दिसंबर उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी कांग्रेस ने नए कृषि कानूनों के विरोध में सदन से बहिर्गमन करते हुए आरोप लगाया कि वे सिर्फ किसानों को बर्बाद करने के लिए हैं।

कांग्रेस सदस्यों ने उस समय बहिर्गमन किया जब राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर बिचौलियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि वह पार्टी की खोई राजनीतिक जमीन हासिल करने के लिए आंदोलन को भड़का रही है।

उनियाल ने कहा, लगता है कि कांग्रेस सदस्यों ने नए कृषि कानूनों के बारे में अच्छी तरह पढा नहीं है और उनकी पार्टी अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए किसानों को गुमराह कर रही है। इस पर उत्तेजित कांग्रेस सदस्य नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के नेतृत्व में अपने स्थानों पर खड़े हो गए।

इंदिरा ने पूछा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे दावे के अनुसार कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं तो वे इतनी ठंड में बाहर सड़कों पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी तरफ ध्यान खींचा है और कनाडा ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है।

इस मुद्दे पर चर्चा के बीच सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह