लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी के लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार : मायावती

By भाषा | Updated: July 1, 2021 11:43 IST

Open in App

लखनऊ, एक जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने देश में बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही लंबे अरसे तक शासन करने वाली कांग्रेस को भी बराबर का जिम्मेदार करार दिया है।

मायावती ने बृहस्पतिवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "उत्तर प्रदेश और देश भर में करोड़ों युवा और शिक्षित लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने और अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी करने को मजबूर हैं, उनके मां-बाप तथा परिवार जो यह सब देख रहे हैं, उनकी व्यथा को समझा जा सकता है। यह अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद चिंताजनक है।"

उन्होंने कहा, " बसपा देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है, जिसने लंबे समय तक एकछत्र राज किया और अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर केंद्र, उत्तर प्रदेश तथा अन्य काफी राज्यों से सत्ता से बाहर हो गई।"

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा "यदि भाजपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर ही चलती रही तो इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है। इस पर भाजपा को गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि उसकी नीति और कार्यकलापों से न तो जनकल्याण हो रहा है और ना ही देश की आत्मनिर्भरता संभव हो पा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?