लाइव न्यूज़ :

बंगाल के लिए कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र जारी, बीसी रॉय के समय का गौरव बहाल करने का वादा किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 22:00 IST

Open in App

कोलकाता, 22 मार्च कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया और जोर दिया कि वह 1950 और 1960 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री विधान चंद्र रॉय के शासन के तहत राज्य को मिली प्रतिष्ठा को बहाल करना चाहती है। रॉय को आधुनिक बंगाल का निर्माता माना जाता है।

कांग्रेस यह विधानसभा चुनाव वाम मोर्चा और नवगटित इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि वह चीजों को मुफ्त में बांटने की राजनीति में यकीन नहीं करती है, बल्कि पश्चिम बंगाल का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना चाहती है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल ने बीसी रॉय के कार्यकाल में काफी प्रगति की थी और वह राज्य में कई भारी उद्योग लेकर आए थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने आठ मुद्दों को रेखांकित किया है, जिनका वह सत्ता में आने पर निदान करेगी।

कांग्रेस अगर सरकार बनाती है तो वह राज्य की कानून एवं व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगीकरण और रोजगार सृजन को तरजीह देगी।

घोषणापत्र में किसानों के विकास के लिए कदम उठाने का भी वादा किया गया है, जिसमें सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली पर कम से कम 20 प्रतिशत सब्सिडी देना शामिल है।

पार्टी ने आश्वासन दिया कि वह शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, राज्य की संस्कृति, विरासत और कला को संरक्षित करेगी और राज्य के हर घर को स्वच्छ पेयजल प्रदान करेगी

लोगों से टीएमसी और भाजपा को चुनने की गलती नहीं करने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता ने दावा किया, “वे एक डंठल के दो फूल हैं। हमने नया नारा बनाया है-- ‘ अपना हाथ बढ़ाओ, बंगाल बचाओ’। सिर्फ हमारी ही पार्टी राज्य के भविष्य की भलाई के लिए काम कर सकती है।”

चौधरी ने माना कि कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के चयन पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा, “प्रदर्शन दिखाते हैं कि कई लोग कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने में दिलचस्पी रखते हैं, जो अच्छा संकेत है। हमारे कोटा में सीटें सीमित हैं और यही कारण है (हम सबको खुश नहीं कर पाए)।”

कांग्रेस गठबंधन के तहत 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में आठ चरणों में चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग