लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस डूबती नैया जिससे सभी समझदार किनारा कर लेते हैं: भाजपा

By भाषा | Updated: November 20, 2019 06:25 IST

प्रतुल ने कहा की रघुवर दास के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य से प्रभावित होकर सुखदेव भगत ने भी कांग्रेस से किनारा किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा कि कांग्रेस डूबती नैया जिससे सभी समझदार किनारा कर लेते हैंदेश की तरह झारखंड में भी कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो गया है और वह एक डूबती नाव है।

भाजपा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस डूबती नैया जिससे सभी समझदार किनारा कर लेते हैं और इसका सबसे बड़ा प्रमाण है इसके तीन निवर्तमान अध्यक्षों का हाल में पार्टी छोड़ना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की पूरे देश की तरह झारखंड में भी कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो गया है और वह एक डूबती नाव है।

उन्होंने कहा कि प्रदीप बालमुचु लगभग एक दशक तक प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। डॉ अजय कुमार तो निवर्तमान अध्यक्ष थे और उन्होंने तो अपने साथी नेताओं की तुलना अपराधियों से करते हुए कांग्रेस छोड़ा।

प्रतुल ने कहा की रघुवर दास के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य से प्रभावित होकर सुखदेव भगत ने भी कांग्रेस से किनारा किया।

उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष राज्य में अपने दल का चेहरा होता है और जब कांग्रेस के तीन प्रदेश अध्यक्ष पार्टी छोड़ रहे हो तो यह दिखाता है की पार्टी का क्या हाल है। प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी चुनाव के बाद पार्टी में कितने दिन रुक पाएंगे, यह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों के हालिया रिकॉर्ड को देखते हुए बता पाना बड़ा मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि 2009 के चुनाव में कांग्रेस की 14 सीटें थीं जो 2014 में घटकर महज सात रह गई हैं। 2019 में तो कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी। 

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे