लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को भाजपा पर साजिश का संदेह, हो रही जीते हुए विधायकों को कर्नाटक से बाहर ले जाने की तैयारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2023 11:50 IST

कांग्रेस अपने सभी विजयी विधायकों के लिए फ्लाइट्स बुक कर उन्हें कर्नाटक से बाहर निकाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।बढ़त के साथ पार्टी ने अपनी कमर भी कस ली है।कांग्रेस को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर साजिश का संदेह है।

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। बढ़त के साथ पार्टी ने अपनी कमर भी कस ली है। दरअसल, कांग्रेस को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर साजिश का संदेह है। इसकी वजह से पार्टी अपने सभी विजयी विधायकों के लिए फ्लाइट्स बुक कर उन्हें कर्नाटक से बाहर निकाल रही है। रिपब्लिक वर्ल्ड ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी साझा की।

सूत्रों ने कहा कि शुरुआती चरण में जीतने वाले विधायकों को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में ले जाया जाएगा, जिसे पहले ही बुक कर लिया गया है। यह तब हुआ जब कांग्रेस के एक नेता ने भाजपा की खरीद-फरोख्त की साजिश पर संदेह जताया। इससे पहले दिन में शिवाजीनगर के कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा, "कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है।"

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, सत्तारूढ़ बीजेपी विधायक खरीदने की साजिशें रच रही है।" कर्नाटक चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस ने राज्य के सभी जिलों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को तैनात किया है। उन्हें सभी विजयी उम्मीदवारों को मतगणना समाप्त होने के बाद बेंगलुरु ले जाने के लिए कहा गया है और जीतने वाले उम्मीदवारों को चुनाव आयोग से अपना जीत घोषणा पत्र लेने के लिए कहा गया है। 

कांग्रेस पार्टी की कार्य योजना में अपने सभी उम्मीदवारों को हैदराबाद ले जाना भी शामिल है, अगर पार्टी 120 सीटों का पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब हो जाती है। 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत है। बता दें कि मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल