लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कोविड स्थिति पर आरोपों की राजनीति कर रही है: केंद्रीय मंत्री कटारिया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:36 IST

Open in App

अंबाला, 29 अप्रैल केंद्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सरकार को रचनात्मक सुझाव देने और समर्थन देने के बजाय आरोपों की राजनीति कर रही है।

विपक्षी पार्टी कोविड-19 की दूसरी लहर पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर उसपर हमलावर है। कोरोना वायरस की इस लहर ने सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था पर बेहद दवाब डाल दिया है तथा कई राज्यों में अस्पताल ऑक्सीजन, बिस्तर, दवाएं और उपकरण की कमी का सामना कर रहे हैं।

केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक एवं अधिकारिकता राज्य मंत्री ने यहां बुधवार को पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस के अधिक मामले आने से उपजी स्थिति से निपटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही है।

उन्होंने कहा, “ अगर कहीं कमियां हैं तो वे(कांग्रेस) अपना नजरिया रख सकते हैं। वे उन्हें रेखांकित कर सकते हैं। लेकिन उनमें आरोपों की राजनीति करने की आदत है।”

अंबाला से भाजपा सांसद ने कहा कि भले ही देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी बढ़ रहे हों लेकिन अच्छी बात यह है कि पिछले साल की तुलना में संक्रमण मुक्त होने की दर अधिक है और मृत्यु दर भी ज्यादा नहीं है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए कटारिया ने दावा किया, “ मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि देश में 55 साल तक शासन करने वाला नेहरू परिवार देश के मुश्किल वक्त से गुजरने के दौरान रचनात्मक सुझाव देने या समर्थन देने के बजाय, कह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह नहीं किया, वह नहीं किया।”

उन्होंने आरोप लगाया, उनके (कांग्रेस) द्वारा इस तरह का “जहरीला दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।”

कटारिया ने सवाल किया कि कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने कोविड की स्थिति से निपटने के लिए) क्या किया?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी मामलों में काफी इजाफा हुआ है और सवाल किया कि वे क्यों स्थिति से निपटने में विफल हो गए?

मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय आपदा है और हर किसी को सहयोग करना चाहिए पर कांग्रेस ऐसा नहीं कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह