लाइव न्यूज़ :

तवांग विवाद: दिग्विजय सिंह ने किया राहुल गांधी के बयान का समर्थन, कांग्रेस नेता ने पूछा- 'चीन से क्यों डरते हैं पीएम मोदी....वे लाल आंखें कहां हैं?'

By भाषा | Updated: December 18, 2022 07:44 IST

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि जब चीनी सेना ने भारत की भूमि में ‘‘घुसपैठ’’ की थी तो तत्कालीन प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने इसे स्वीकार किया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इससे इनकार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देतवांग विवाद को लेकर दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि 'चीन से क्यों डरते हैं पीएम मोदी....वे लाल आंखें कहां हैं?'पूर्व सीएम ने दावा किया है कि भारत में चीनी आयात दोगुना हो गया है जबकि भारत का निर्यात गिर गया है।

भोपाल:कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन से युद्ध के खतरे वाले बयान के बाद उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सरकार और उसकी सेना से डरते क्यों हैं। 

अपको बता दें कि शुक्रवार को अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से इतर प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि भारत सरकार सो रही है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। 

चीन को दिखाने के लिए पीएम मोदी की वो लाल आंखें कहां है- दिग्विजय सिंह

राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की बीच जुबानी जंग छिड़ गयी है। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर सवाल किया है और कहा है, ‘‘नरेंद्र मोदी चीन की सेना और सरकार से डरते क्यों हैं? जब मोदी विपक्ष में थे तो वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलाह देते थे कि वे चीन को लाल आंखें (जुझारुपन) दिखाएं। वे लाल आंखें कहां हैं?’’ 

दिग्विजय सिंह ने क्या दावा किया है

सिंह ने बयान उस वक्त दिया जब दोनों देशों के बीच सीमा पर हाल के घटनाक्रम पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। सिंह ने दावा किया कि जब चीनी सेना ने भारत की भूमि में ‘‘घुसपैठ’’ की थी तो तत्कालीन प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने इसे स्वीकार किया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इससे इनकार किया था। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारत में चीनी आयात दोगुना हो गया है जबकि भारत का निर्यात गिर गया है। सिंह ने आगे आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियां चीन को मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं। 

मध्य प्रदेश को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के मुद्दों पर बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामले दर्ज कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने बीना, खुरई और सुरखी का दौरा किया और उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले, जिन्हें कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाया गया है और प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है।  

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसचीनराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी