लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस ने जो कहा वो किया, भाजपा के सिर्फ झूठे वादे', MP में किसानों की कर्जमाफी को लेकर राहुल गांधी का निशाना

By स्वाति सिंह | Updated: September 23, 2020 17:34 IST

राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह के एक प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने 51 जिलों में 26.95 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण माफ किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैंराहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा वह किया, लेकिन भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे किए

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार द्वारा 51 जिलों में किसानों का कर्ज माफ किए जाने की बात सामने आने के बाद बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने जो कहा वह किया, लेकिन भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे किए।

उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस- जो कहा, सो किया। भाजपा- सिर्फ़ झूठे वादे।’’ 

राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह के एक प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने 51 जिलों में 26.95 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण माफ किया है।

गौरतलब है कि इसी मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को कहा था कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने स्वयं ही, झूठ की राजनीति का विधानसभा में पर्दाफाश कर दिया है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल