लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार की नयी आबकारी नीति को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि इस नीति से दिल्ली ‘नशे की राजधानी’ बन जाएगी।

सीताराम बाजार इलाके में कांग्रेस के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने दिल्ली सरकार की उस आबकारी नीति का खुलकर विरोध किया। उनका कहना है कि इस नीति के तहत हर वार्ड में शराब की तीन दुकाने खोले जाने की अनुमति दी गई है।

सरकार की यह नयी आबकारी नीति बुधवार को अमल में आई। इसके साथ ही दिल्ली में शराब की करीब 600 सरकारी दुकानें बंद हो गईं। दिल्ली में शराब की बिक्री का अब पूरी तरी निजी हाथों में होगा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा, ‘‘यह सरकार दूध की दुकानें बंद कर रही है और शराब की दुकानें खोल रही है। इस जनविरोधी फैसले से दिल्ली के आवासीय इलाकों में शराब बिकने लगेगी और दिल्ली ‘नशे की राजधानी’ बन जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आवासीय इलाकों में शराब की दुकानें खुलने नहीं देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों