लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने येदियुरप्पा के इस्तीफे की मांग की

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर कांगेस ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को इस्तीफा देना चाहिए या फिर भाजपा को उन्हें हटाना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह आरोप भी लगाया कि येदियुरप्पा अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच को अटका रहे हैं और भाजपा नेतृत्व भी इस भ्रष्टाचार में संलिप्त है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने जो कहा है, उससे सारी चीजें एकदम स्पष्ट हो गई हैं। भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का नेतृत्व खामोश है।’’

सिंघवी ने कहा, ‘‘कांग्रेस की मांग है कि इसमें मुख्यमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए या फिर राज्यपाल उन्हें हटाएं अथवा गवर्नर हटाएं या भाजपा को उन्हें इस पद से मुक्त करना चाहिए।’’

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘क्या आपको लगता है कि यह सब होगा? बिलकुल नहीं होगा क्योंकि आज केंद्र की पार्टी और प्रदेश वाली पार्टी बेशर्मी की राजनीति कर रही है।’’

सिंघवी ने कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ 2015 में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले को मंगलवार को खारिज करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि वर्ष 2006-07 में अपने कार्यकाल के दौरान एक सरकारी भूखंड की अधिसूचना गैरकानूनी ढंग से रद्द की। उस वक्त येदियुरप्पा कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच