कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:25 IST2021-05-06T13:25:09+5:302021-05-06T13:25:09+5:30

Congress demands withdrawal of increased prices of petrol and diesel | कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की

नयी दिल्ली, छह मई कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगााया कि चुनाव खत्म होने के साथ ही ‘लूट’ फिर शुरू हो गई है।

पार्टी ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ चुनाव ख़त्म,लूट फिर शुरू!’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ देश कोरोना से जूझ रहा है,पर मोदी सरकार हर रोज़ पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा जनता को लूट रही है। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी क़ीमतें वापस लें।’’

पेट्रोल के दाम में बृहस्पतिवार को 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई। तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन ईंधन के दाम बढ़ाये हैं।

इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.74 रुपये से बढ़कर 90.99 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम इस दौरान 81.12 रुपये से बढ़कर 81.42 रुपये प्रति लीटर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress demands withdrawal of increased prices of petrol and diesel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे