लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने दिल्ली अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून कांग्रेस ने नर्सिंग कर्मचारियों से मलयालम में बात नहीं करने के लिए एक परिपत्र जारी करने को लेकर दिल्ली के अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इसे असंवैधानिक और मौलिक अधिकारों का हनन बताया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित जीबी पंत अस्पताल के अधिकारियों पर निशाना साधा और कहा कि भाषा के आधार पर भेदभाव बंद होना चाहिए। अस्पताल ने अपना विवादित आदेश वापस ले लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मलयालम भी भारतीय भाषा है। भाषा के आधार पर भेदभाव करना बंद करें।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस मामले पर चिंता प्रकट की और गोविंद वल्लभ पंत स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के आदेश को पोस्ट किया, जिसमें चेताया गया कि केवल हिंदी और अंग्रेजी में बात करें, वरना कार्रवाई की जाएगी।

प्रियंका गांधी ने मलयालम में ट्वीट किया, ‘‘यह आदेश हमारे देश के बुनियादी मूल्यों का उल्लंघन है। यह नस्लवादी, पक्षपातपूर्ण और पूरी तरह गलत है।’’ उन्होंने साथ ही कहा कि यह आदेश केरल की नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों का अपमान है जो कोविड-महामारी के समय अपनी जान को खतरे में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। प्रियंका ने कहा, ‘‘यह आदेश अपमान है। हमें उनका आभारी होना चाहिए और सम्मान दिखाना चाहिए। जितनी जल्दी हो इसे (आदेश को) वापस लिया जाना चाहिए और माफी मांगी जानी चाहिए।’’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे विचित्र आदेश बताते हुए कहा, ‘‘यह बिल्कुल असंवैधानिक है।’’ कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया।

स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र में वेणुगोपाल ने कहा कि विश्वास नहीं होता कि अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को मौलिक अधिकारों से वंचित करने वाला इस तरह का आदेश किसी संस्थान ने जारी किया है। वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि मनमाने और भेदभावपूर्ण परिपत्र को तुरंत वापस लिया जाए। भाषाई आधार पर भेदभाव करने वाला ऐसा परिपत्र जारी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।’’ उन्होंने कहा कि केरल की नर्सें कोविड-19 संकट के समय दुनिया भर में सेवाएं दे रही हैं और उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह