लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने विपिन सिंह परमार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:23 IST

Open in App

शिमला, 13 अगस्त विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद से विपिन सिंह परमार को हटाने की मांग की और कहा कि सदन की कार्यवाही में उनकी निष्पक्षता ‘‘संदेह के घेरे’’ में है।

कांग्रेस के सभी 19 विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधायिका में प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के नियम 274(1) के तहत विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए विधानसभा सचिव को नोटिस दिया है। कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही का विरोध स्वरूप बहिष्कार भी किया।

नोटिस में कहा गया, ‘‘सदन के कामकाज कराने में माननीय अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की निष्पक्षता संदेह के घेरे में है और उम्मीद के अनुरूप नहीं है।’’ कांग्रेस विधायकों ने कहा कि अध्यक्ष से उम्मीद की जाती है कि वह निष्पक्ष रहें और किसी भी एक विचारधारा का पक्ष न लें।

इसमें कहा गया, ‘‘विपक्षी सदस्यों के नोटिसों को लेकर अध्यक्ष निष्पक्ष नहीं हैं। विपक्षी सदस्यों के विभिन्न नियमों के तहत मुद्दे उठाने के लिए दिये जाने वाले नोटिस को सदन के कामकाज में शायद ही कभी जगह मिल पाती है। वे नियमों का उल्लंघन करते हुए सदन की कार्यसूची में सत्तारूढ़ दल के सदस्यों को अनुचित लाभ देते हैं।’’

इसके साथ ही कांग्रेस विधायकों ने सिंह को अध्यक्ष पद से तत्काल हटाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र