लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने एमएसपी पर धान की जल्द खरीद के लिए नमी मानदंडों में छूट की मांग की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कांग्रेस ने रविवार को नमी से जुड़े मानदंडों में छूट के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान और अन्य खरीफ फसलों की खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की।

केंद्र ने शनिवार को पंजाब और हरियाणा में तीन अक्टूबर से धान खरीद शुरू करने का आदेश जारी किया। इससे पूर्व, हाल में भारी बारिश के कारण 11 अक्टूबर तक खरीद स्थगित करने के केंद्र के फैसले के बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार खरीद में देरी करके और धान में नमी की मात्रा के मानदंडों में ढील नहीं देकर ‘‘एमएसपी खत्म करने की साजिश’’ कर रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र उन किसानों को सात दिनों के भीतर राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मुआवजा दे, जिनकी फसलें हाल में हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

सुरजेवाला ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘किसानों और मजदूरों की रोजी-रोटी पर हमला करने की साजिश करना नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार की आदत बन गई है। पहले धान और अन्य फसलों की खरीद में देरी हो रही थी और अब वे धान में नमी की मात्रा के मानदंडों में ढील नहीं देकर किसानों की आजीविका पर चोट कर रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में फसलों की खरीद 25 सितंबर तक शुरू होनी थी, जिसे बदल दिया गया, जबकि विभिन्न मंडियों में लाखों क्विंटल फसल पड़ी है। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक एक रुपए की भी खरीद नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने एक बार फिर एमएसपी पर सरकारी खरीद की तारीख तीन अक्टूबर कर दी। साथ ही कहा कि मौजूदा मानदंडों के अनुसार एमएसपी पर कोई फसल नहीं खरीदी जा सकती है, जो फसलों में 17 प्रतिशत तक नमी की अनुमति देता है, जबकि बाजार में फसलों में नमी की मात्रा 22 से 22.7 प्रतिशत है।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस की मांग है कि सरकार फसलों में नमी की मात्रा के लिए खरीद नियमों में तत्काल ढील दे ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी फसल नष्ट न हो।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘‘जानबूझकर’’ फसलों की खरीद में देरी कर रही है ताकि किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी न मिले और वे संकट में बेचने को मजबूर हों। साथ ही कहा कि आजाद भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे