लाइव न्यूज़ :

Exit Poll से उत्साह में आई कांग्रेस ने एक और राज्य में चली बड़ी चाल, बीजेपी से छीन सकती है 6वां राज्य!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 8, 2018 16:45 IST

हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखने के एक दिन बाद पार्टी ने यह मांग की है। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।चूडांकर ने कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए ‘‘चेतावनी’’ होंगे, जो कि गोवा विधानसभा को भंग करने की योजना बना रही है।

कांग्रेस ने गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमले तेज करते हुए एक बार फिर शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई है। हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखने के एक दिन बाद पार्टी ने यह मांग की है। 

गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चूडांकर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी की वर्ष 2017 में गोवा में सत्ता ‘हड़पने’ की हरकत राष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ रही। उन्होंने बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सत्ता में बने रहने देने के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा की भी निंदा की।

एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल किए जाने पर चूडांकर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सता में बने रहने की अनुमति देने के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निष्फल प्रयासों से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसके विपरीत, गोवा की नाकामयाबी से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान हुआ है।’’ 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।

चूडांकर ने कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए ‘‘चेतावनी’’ होंगे, जो कि गोवा विधानसभा को भंग करने की योजना बना रही है। कांग्रेस नेता ने एक बार फिर अपनी पार्टी की शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई।

पर्रिकर सरकार पर मतदाताओं को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि उसके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है, जिसे वह सदन में साबित कर देगी।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनावगोवाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह