लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने चक्रवाती तूफान प्रभावित तीन राज्यों के लिए 3000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चक्रवाती तूफान ‘यास’ से प्रभावित राज्यों को राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर और उदारता दिखाते हुए मदद देनी चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि चक्रवात से मुख्य रूप से प्रभावित तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड को 3000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया जाए तथा नुकसान के आकलन के हिसाब से इसका वितरण किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का मानना है कि चक्रवात से प्रभावित हर परिवार को वित्तीय मदद मिलनी चाहिए और ऐसे में इन तीनों राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये की राशि पर्याप्त नहीं है।’’

सुरजेवाला ने पिछले दिनों चक्रवात प्रभावित गुजरात के लिए प्रधानमंत्री की ओर से घोषित मदद का हवाला देते हुए कहा कि इस वक्त राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर और उदारता दिखाते हुए ‘यास’ प्रभावित राज्यों की मदद करनी चाहिए।

गौरतलब है कि देश के पूर्वी तटों पर बुधवार को चक्रवाती तूफान ‘यास’ ने काफी तबाही मचाई थी और इसमें चार लोगों की मौत हुई थी और पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह