लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने दादरा एवं नगर हवेली के सांसद डेलकर की मौत की न्यायिक जांच की मांग की

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी कांग्रेस ने दादरा एवं नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर द्वारा मुंबई में कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में शुक्रवार को न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही पार्टी ने पूछा कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक द्वारा ‘‘प्रताड़ना’’ का मुद्दा बार-बार उठाया फिर भी केंद्र ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

विपक्षी दल ने दावा किया कि सात बार के सांसद अपने होटल कक्ष में मृत पाए गए थे और अपने कथित सुसाइड नोट में उन्होंने प्रशासक प्रफुल्ल खोडा पटेल और अन्य अधिकारियों का नाम लिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के मुताबिक डेलकर ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं को लगातार पत्र लिखकर दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक तथा अन्य अधिकारियों द्वारा उनके साथ की जा रही ‘‘प्रताड़ना’’ की तरफ ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया था।

खेड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जिस तरह से उनका उत्पीड़न किया जा रहा था उस बारे में उन्होंने (डेलकर) जिक्र किया था।’’

खेड़ा ने आरोप लगाए, ‘‘यह सरकार (केंद्र) का रवैया हो गया है। अगर आप चुनाव हार जाते हैं तो आप एजेंसियों, राज्यपालों, उपराज्यपालों तथा प्रशासकों के माध्यम से प्रताड़ित करने का प्रयास करते हैं, धमकाने का प्रयास करते हैं। अगर वे आपसे (सरकार) सहमत हो जाते हैं तो आप उन्हें साथ मिला लेते हैं, अगर नहीं तो इसी तरह के दुखद परिणाम होते हैं।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पटेल भाजपा के विधायक और गुजरात में मंत्री भी रहे और दावा किया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उनके निकट रिश्ते हैं।

खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि पटेल को तुरंत उनके दायित्वों से मुक्त किया जाए और हत्या तथा आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

डेलकर (58) सोमवार को दक्षिण मुंबई के एक होटल में पंखे से लटकते पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos