लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मुठभेड़में उग्रवादी की मौत के मामले में एमएचआरसी से जांच की मांग की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 14:19 IST

Open in App

शिलांग, 14 अगस्त मेघालय में विपक्षी कांग्रेस ने पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक दुर्दांत उग्रवादी की मौत के मामले में मेघालय मानवाधिकार आयोग (एमएचआरसी) से जांच कराए जाने की मांग की है।

प्रतिबंधित संगठन हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) के पूर्व महासचिव चेरिस्टरफाइड थंगख्यू ने 2018 में आत्मसमर्पण किया था और शुक्रवार तड़के यहां मवलाई में थंगख्यू के घर के बाहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया था। इससे तीन दिन पहले एचएनएलससी ने शहर के व्यस्त बाजार वाले इलाके में आईडी विस्फोट किया था।

कांग्रेस सचिव एवं पूर्व मंत्री अम्परीन लिंगदोह ने एक बयान में कहा, ‘‘नागरिकों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस और पीड़ित परिवार दोनों से वास्तविक जरूरी तथ्य की पुष्टि के लिए मेघालय मानवाधिकार आयोग को इस संबंध में स्वतंत्र जांच करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आम जन के मदद्देनजर यह पक्षपात रहितनहीं हो सकता है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘मुठभेड़ की शैली में’’ हत्या से जनता में आक्रोश है और इस संदिग्ध मामले से निपटने के तरीकों को लेकर बहस चल रही है।

इस घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह घटना हमें एचएनएलसी द्वारा नागरिकों पर किए गए जघन्य हमलों से भ्रमित नहीं कर सकती है और मेघालय पुलिस को निश्चित रूप से कानून के मुताबिक किसी आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए।’’

एनएलएलसी ने शहर में मंगलवार को आईईडी विस्फोट किया था जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हुए थे। पिछले महीने खलीहरियात में पुलिस के एक बैरक पर आईईडी विस्फोट में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था और भवन को नुकसान पहुंचा था।

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व उग्रवादी राज्य की राजधानी में हुए हालिया आईईडी विस्फोट में शामिल था और ऐसी आशंका है कि 2018 में आत्मसमर्पण करने के बाद वह आईईडी विस्फोट की कई घटनाओं में सरगना था। इस बीच, मेघालय के पुलिस महानिदेशक आर चंद्रनाथन ने बताया कि राज्य में सिलसिलेवार आईईडी विस्फोटों की जांच से पता चला है कि एचएनएलसी के नशेड़ी और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता नापाक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 30 से अधिक जमीनी कार्यकर्ताओं की पहचान की है जो विद्रोही संगठन की गतिविधियों के प्रति ‘‘सहानुभूति रखते’’ हैं। चंद्रनाथन ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने पिछले महीने खलीहरियात (आईईडी विस्फोट) की घटना में देखा, गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक नशे का आदी था। और जिन लड़कों को उठाया गया और गिरफ्तार किया गया उनमें से अधिकतर जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता थे।’’ डीजीपी ने बताया कि बांग्लादेश में उनके कुछ ठिकानों में केवल 16 कैडर हैं, वहीं पुलिस ने 30 से अधिक जमीनी कार्यकर्ताओं की पहचान की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!