लाइव न्यूज़ :

अमित शाह और स्मृति ईरानी की खाली हुई राज्यसभा सीटों को लेकर घमासान, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कांग्रेस कर रही यह मांग

By शीलेष शर्मा | Updated: June 18, 2019 17:53 IST

सर्वोच्च न्यायालय कल कांग्रेस की गुजरात इकाई की याचिका पर सुनवाई करेगा. जिसमें मांग की गई है कि दोनों सीटों के लिए एक साथ चुनाव कराए जाए जबकि चुनाव आयोग ने 5 जुलाई को ही दोनों सीटों के लिए एक ही दिन अलग-अलग चुनाव कराने की घोषणा की है.

Open in App

गृहमंत्री अमित शाह और महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफों के कारण रिक्त हुईं गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव का मामला अब सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गया है. सर्वोच्च न्यायालय कल कांग्रेस की गुजरात इकाई की याचिका पर सुनवाई करेगा. जिसमें मांग की गई है कि दोनों सीटों के लिए एक साथ चुनाव कराए जाए जबकि चुनाव आयोग ने 5 जुलाई को ही दोनों सीटों के लिए एक ही दिन अलग-अलग चुनाव कराने की घोषणा की है.

चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ गुजरात में नेता विपक्ष परेशभाई धनानी की याचिका पर उनके वकील विवेक तन्खा के इस आग्रह को सर्वोच्च न्यायालय ने आज स्वीकार कर लिया कि याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाए.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 15 जून को राज्यसभा के उप चुनावों की अधिसूचना जारी करते हुए 5 जुलाई को दोनों सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव कराने की घोषणा की है. जिसका सीधा मतलब है कि यदि अलग-अलग चुनाव होते है तो दोनों सीटें भाजपा के खाते में जाएगीं. भाजपा के पास 182 सदस्यों वाली विधानसभा में 100 सदस्यों का समर्थन है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को 75 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है और सात सीटें अभी रिक्त है.

चुनावी गणित के अनुसार यदि एक ही दिन अलग-अलग चुनाव होते है तो भाजपा राज्यसभा की अपनी दोनों सीटों को बचाने में कामयाब हो जाएगी. जबकि कांग्रेस इस कोशिश में है कि 75 विधायकों के समर्थन से वह एक सीट पर कब्जा कर ले. और इसलिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

चुनाव आयोग की दलील है कि 1994 और 2009 में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसलों का यदि अवलोकन करें तो उसमें साफ है कि एक ही राज्य में जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत अलग-अलग चुनाव कराए जा सकते है. 

इसके विपरीत कांग्रेस की याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14 के उल्लंघन की बात कही गई है और दलील दी गयी है कि अलग-अलग चुनाव कराने का अर्थ है जनप्रतिनिधित्व कानून के मूल सिद्धांतों की अवहेलना जो संविधान के पूरी तरह विपरीत है. 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है जो पूरी तरह से असंवैधानिक, गैर कानूनी और जनप्रतिनिधित्व कानून के विरुद्ध है.

टॅग्स :गुजरातअमित शाहस्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससुप्रीम कोर्टराज्य सभाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल