लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने तीरथ रावत से माफी की मांग की

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कथित विवादित बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व उनसे इस्तीफा देने के लिए कहें।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कथित तौर पर कहा है कि महिलाओं को “फटी हुई जींस” पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है तथा उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरएसएस के खाकी-नेकर वाले पारंपरिक गणवेश (पहनावा) वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हे भगवान, इनके घुटने तो नजर आ रहे हैं।’’

उधर, पार्टी की नेता अलका लांबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये पहली बार नहीं है कि भाजपा के किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है। यह सोचा-समझा बयान है, जो संघ, भाजपा और संवैधानिक पदों पर बैठे उनके नेताओं की सोच को दर्शाता है।’’

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अतीत में इसी तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं।

अलका ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री भी तीरथ रावत के बयान पर चुप हैं। यह दुखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माफी मांगें, नहीं तो उन्हें पद से तुरंत इस्तीफा देने के लिए कहा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल