लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक की मांग की, सेंट्रल विस्टा पर सवाल उठाया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।

पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार ऑक्सीजन, वेंटिलेंटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर ध्यान देने की बजाय सेंट्रल विस्टा परियोजना और प्रधानमंत्री का नया आवास बनाने में हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ सेंट्रल विस्टा पर 13450 करोड़ रुपये या फिर 45 करोड़ भारतीय नागरिकों को टीका लगाने के लिए खर्च हो या एक करोड़ ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जाएं या दो करोड़ भारतीय परिवारों को ‘न्याय’ के तहत छह हजार रुपये दिए जाएं। प्रधानमंत्री का अहंकार लोगों के जीवन से बड़ा है।’’

पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के समय इस देश के सुल्तान ने देशवासियों को राम के भरोसे छोड़ दिया है। पूरा देश आज अपनी जान बचाने के लिए सरकार की ओर नहीं देख सकता है, सरकार के अस्पताल की ओर नहीं देख सकता। अब लोगों को कह दिया गया कि आत्मनिर्भरता से मरो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश को जरुरत थी कि युद्ध स्तर पर काम हो। स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी अवसरंजना का विस्तार करना चाहिए। ऑक्सीजन और रेमेडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। दवाइयां मिलनी चाहिए, वेंटिलेटर वाले बेड मिलने चाहिए और आईसीयू वाले बेड मिलने चाहिए। आज देश को इनकी जरुरत है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज की जरूरतों को ध्यान नहीं देकर देश के सुल्तान ने अपना नया आवास बनाने की घोषणा की है। जब लोग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, तब इस देश की सरकार सुल्तान का महल बनाने जा रही है। क्या ये प्राथमिकता होनी चाहिए?’’

गोहिल ने कहा, ‘‘किसी सुल्तान की सुल्तानगिरी नहीं चल सकती है। यह देश लोकतंत्र के साथ चलता है। सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और सेंट्रल विस्टा पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं किये जाएं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को सभी लोगों के साथ मिलकर कोरोना से निपटने का प्रयास करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो