लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सभी सीटें जीतने का दावा करने वाले भाजपा के विज्ञापन पर कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 मार्च कांग्रेस ने ऊपरी असम में सभी सीटें जीतने का दावा करने वाले खबर के प्रारूप में छपे भाजपा के विज्ञापन के खिलाफ यहां निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन दिया है और भाजपा तथा छह अखबारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खड़े को दिया गया है।

असम प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शेष दो चरणों के चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए समाचार के प्रारूप में छह अखबारों में ‘भाजपा के चुनाव चिन्ह के साथ एक विज्ञापन’ प्रकाशित हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस के विधि समूह के अध्यक्ष नीरन बोराह ने पत्रकारों से कहा, “ समाचार रिपोर्ट के प्रारूप में विज्ञापन का प्रकाशन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।”

उन्होंने कहा, “ अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों की सुर्खी इस तरह की है, ‘भाजपा ऊपरी असम में सभी सीटों पर जीतेगी’, ‘भाजपा के शुभचिंतक और कार्यकर्ता गदगद’, ‘भाजपा ने ऊपरी असम की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित की’।”

ज्ञापन में दिए गए छह अखबारों के नाम ‘द असम ट्रिब्यून’, ‘असोमिया प्रतिदिन’ ‘आमर असोम’ ‘दैनिक असोम’, ‘निओमिया बार्टा’ और ‘असोमिया खबर’ हैं।

असम में दूसरे चरण का चुनाव 39 सीटों के लिए एक अप्रैल को होगा जबकि तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव छह अप्रैल को होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, “ हमने सीईओ से मामले की जांच करने और तत्काल कदम उठाने की मांग की है। अन्यथा उनकी विश्वसनीयता पर शक होगा।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मामले पर दिल्ली में निर्वाचन आयोग को शिकायत करेंगे।

संपर्क करने पर सीईओ दफ्तर के एक अधिकारी ने बताया कि मामले का परीक्षण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल