लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम कम करने की मांग की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम में कमी करके आम लोगों को राहत प्रदान की जाए।

पार्टी नेता अलका लांबा ने यह कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने नवरात्रि की शुरुआत में ही एलपीजी की कीमत बढ़ाकर लोगों को कष्ट दिया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब नवरात्रि की शुरुआत पर ही मोदी सरकार ने एलपीजी के दाम में 15 रुपये बढ़ा दिए। यह लोगों के लिए कष्ट है।’’

अलका ने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल था, लेकिन अब यह 87 डॉलर प्रति बैरल है। करोड़ों लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी और एलपीजी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे पर लोगों को नौ लाख दीये जलाने का होमवर्क दिया। यह अच्छी बात है कि दीये जलने चाहिए। लेकिन दीयो में डाले जाने वाले सरसों तेल की कीमत आज 220 रुपये प्रति लीटर है। हर चीज को इवेंट बनाने वाले हमारे प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम नौ देवियों की पूजा करते हैं। हमारी प्रार्थना है कि महंगाई के दैत्य से हमारे देश को मुक्त मिले...हम चाहते हैं कि इस नवरात्रि में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें कम की जाएं।’’

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी के मद्देनजर बुधवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं।

सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ायी गयी हैं। इसके साथ 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में जुलाई से अब तक कुल 90 रुपये बढ़ाए गए हैं।

सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेता कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली और मुंबई में अब रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos