लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कोविड-19 से मौत का ‘सही’ आंकड़ा बताने की मांग की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर कांग्रेस ने रविवार को कहा कि देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों का सही और ठोस आंकड़ा सामने आना चाहिए और इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों के परिवारों को चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने के लिए वह प्रयास करेगी।

कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के पार्टी के अभियान के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महामारी की दूसरी लहर के दौरान पीड़ित परिवारों का वीडियो साझा किया।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस संसद के दोनों सदनों में मुद्दे को उठाएगी और इस तरह के सभी परिवारों को सरकार से चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग रखेगी।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर 4.31 मिनट का एक वीडियो साझा किया जिसमें गुजरात में कोरोना वायरस से अपने प्रियजन को खोने वाले परिवार आरोप लगा रहे हैं कि उस वक्त उन्हें सरकार से कोई सहयोग नहीं मिला।

उन्होंने ‘‘गुजरात मॉडल’’ की भी आलोचना की जिसे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में बेहतर बताती है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड के कारण मरने वाले परिवारों की कहानी सच है, उनका दर्द और उनकी पीड़ा भी सच है। सरकार के आंकड़े गलत हैं। सच्चे आंकड़े बताने होंगे और चार लाख रुपये मुआवजा देना होगा।’’

एक वीडियो में उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल पर काफी चर्चा होती है लेकिन ‘‘जिन परिवारों से हमने चर्चा की उन्होंने कहा कि उन्हें न तो अस्पतालों में बिस्तर मिला, न ही ऑक्सीजन या वेंटिलेटर।’’

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने दावा किया कि गुजरात सरकार कहती है कि आधिकारिक रूप से केवल दस हजार लोगों की कोविड-19 से मौत हुई लेकिन सच्चाई है कि राज्य में महामारी से तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू