लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन में पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की कांग्रेस ने

By भाषा | Updated: March 31, 2021 01:54 IST

Open in App

मथुरा, 30 मार्च वृन्दावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से हमला करने और कोतवाली प्रभारी पर कथित चप्पल फेंके जाने की घटना की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है और हमलावरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है ।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि इस घटना से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का असली चेहरा उजागर हो गया है ।

दूसरी ओर कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता रहे पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गौरतलब है कि रविवार को वृन्दावन में कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक के समापन अवसर पर यमुना नदी के देवरहा बाबा घाट पर स्नान के दौरान संघ के जिला प्रचारक मनोज कुमार तथा पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो जाने के बाद भाजपा व संघ के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस निरीक्षक तथा उप निरीक्षक के साथ कथित रूप से अभद्रता की थी और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट भी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन