लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद किसान नेताओं से मिलने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, जेल प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:29 IST

Open in App

नोएडा, सात सितंबर विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना देने के मामले में गिरफ्तार किसानों से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जेल में मिलने पहुंचा, लेकिन कारा प्रशासन ने उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी।

जेल प्रशासन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के दिशा निर्देश के अनुसार किसी बंदी से मिलने के लिये व्यक्ति के पास क्ति 72 घंटे के भीतर का आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट होना जरूरी है।

बता दें कि आबादी के निस्तारण, बढ़े मुआवजे के भुगतान सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर गत दिनों प्रदर्शन कर रहे किसानों एवं कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अब तक उनकी जमानत नहीं हो पाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को आज जनपद गौतमबुद्ध नगर भेजा है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, दीपक कुमार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीर सिंह चौधरी, नसीम खान, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं नोएडा महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन आज जिला कारागार पहुंचे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के लोगों ने किसानों से मिलने की अनुमति जेल प्रशासन से मांगी।

कारा अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के दिशा निर्देश के अनुसार अनुसार किसी भी बंदी से मुलाकात के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट जरूरी है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे के अंदर की आरटी- पीसीआर होने के बाद ही बंदियो से मुलाकात कराई जा सकती है।

अंतिम समाचार मिलने तक कांग्रेसी नेताओं की जेल में बंद किसान नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण